सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बाबा साहब डाक्टर भीम राव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर भाजयुमो बलरामपुरद्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय के संयोजन में नेशनल पब्लिक हाई स्कूल पलिहर नाथ में आयोजित किया गया।
छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अपना मत रखा निवेदिता सिंह,बबिता वर्मा, अंजलि देवी, अंशिका, सोनाली सिंह, मानसी गुप्ता, खुशी सिंह,विकास गुप्ता, आकाश सिंह, तेजस्वनी वर्मा ,अनामिका वर्मा, अभिषेक पांडेय छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया निवेदिता सिंह को प्रथम, अंशिका पासवान को द्वितीय व आकाश सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला मुख्य अतिथि राम करन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि हरिवंश सिंह,संदीप वर्मा भाजयुमो बलरामपुर अध्यक्ष ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


