सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
धनतेरस और दीपावली पर्व के लिए बाजार में रौनक बढ़ गई है। सोने-चांदी और डायमंड के आभूषणों की चमक और रंग-बिरंगी झालरों से बाजार जगमग हो रहा है। कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। बर्तन बाजार में दिवाली की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। दुकानें भी अब सुबह नौ बजे से खुलने लगी हैं। 11 बजते-बजते बाजार में अच्छी खासी संख्या में ग्राहक पहुंच जाते हैं। दोपहर बाद तो मुख्य बाजारों में निकलना मुश्किल हो जाता है। दुकानों के बाहर अस्थायी दुकानें भी सजावट के सामान और बर्तनों से सजी हुई हैं। जनपद बलरामपुर में भी चौक बाजार,चूड़ी मार्केट,फर्राशखाना आदि बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की दिनभर काफी भीड़ रहती है।
रेडीमेड रंगोली और बिजली के झालर बने आकर्षण का केंद्र
बिजली की झालरों के अलावा आर्टिफिशियल फूलों से बनीं झालरें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। झालरों के अलावा दीपावली पर घरों के सजाने के लिए ग्राहक लक्ष्मी, गणेश व अन्य भगवान की आकृतियों के स्टीकर खरीद रहे हैं। इसके अलावा रंगोली बनाने के लिए सांचे भी खरीदे जा रहे हैं। दुकानदार चौक बाजार के एक दुकानदार ने बताया कि सांचे की कीमत 40 रुपये से शुरू हो रही है। एक और दुकानदार ने यह भी बताया कि झालर सौ रुपये से शुरू हो रही हैं। मटकी, तितली, दीपक व अन्य आकृति की झालरें ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं।
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की खरीद
जनपद के मुख्य बाजार में सर्राफा व्यवसाई ने बताया कि सिंगापुर और इटालियन मूर्तियां और चांदी की बंदनवार ग्राहक पसंद कर रहे हैं। सोने चांदी की मूर्तियां और गहने खरीदने के लिए ग्राहक लगातार भारी संख्या में दुकानों पर पहुंच रहे हैं।इसके साथ ही आतिशबाजी का पूरा सेट भी बाजारों में उपलब्ध है। इसमें पटाखे, रॉकेट आदि को शामिल किया गया है। चांदी के लड्डू, बादाम, अखरोट, गुजिया आदि धनतेरस के लिए खास है। कई तरह के सिक्के हैं। इसमें गोल और ओवल सिक्के ग्राहक पसंद कर रहे हैं। सोने-चांदी की रंग-बिरंगी मूर्तियों की खूब मांग है।
इसे पढ़ें : https://sadbhavnaawaj.com/welcome-ceremony-of-msc-students/
परंपरागत और स्टाइलिश कुर्ता आ रहा पसंद
दीपावली से पूर्व लोग अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी के साथ कपड़े की दुकानों पर भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।दीपावली पर खुद को खास दिखाने के लिए लोग खासी मेहनत कर रहे हैं। दुकानदारो ने बताया कि परंपरागत त्योहार पर विशेष दिखने के लिए पुरुष चिकनकारी कुर्ता, मैचिंग पेंट के साथ फ्रंट ओपन कुर्ता और धोती स्टाइल पेंट के साथ शीशे के काम वाला कुर्ता सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, महिलाओं के लिए ड्रेस और सिल्क साड़ियां खास हैं।
बर्तनों की भी बढ़ी खरीदारी…
दुकानदार ने बताया कि धनतेरस के लिए बाजार सजा है। कॉपर और स्टील की अच्छी मांग है। पीतल और कॉपर के फ्यूजन को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें जग, क्लास, लेमन सेट, डिनर सेट हैं। इंडक्शन बेस के बर्तनों की काफी रेंज है। फ्यूल सेवर हैं। इंडक्शन और गैस दोनों पर इनका उपयोग हो सकता है। बहुत अच्छा काम होने की उम्मीद है। बाहर का काम हो चुका है, अब आसपास के ग्राहक आ रहे हैं।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/welcome-ceremony-of-msc-students/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/welcome-ceremony-of-msc-students/
Follow for more updates…