सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वृहद वृक्षारोपण अभियान२०२३ का जनपद में शुभारंभ किया। जनपद बलरामपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, भाजपा जिला मंत्री अवधेश तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, मीडिया सह प्रभारी संदीप उपाध्याय एवं उपस्थित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ वैदिक मंत्रोंचार के बीच पुलिस अधीक्षक आवास के निकट ग्राम खगईजोत में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए उन्हें पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए प्राणदाता है उनके द्वारा हमें आक्सीजन की प्राप्ति होती है हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाते हुए उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में २२ जुलाई को एक साथ ३० करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं आप सभी को इसमें प्रतिभाग करना चाहिए।
