सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
जनपद प्रथम आगमन पर ग्राम्य विकास, समग्र ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व पार्टी पदाधिकारियों ने बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बलरामपुर नगर के यूपीटी होटल में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी मेहनती कार्यकर्ता हैं और पार्टी में पूर्ण निष्ठा भाव से कार्य करते हैं आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे पार्टी है।
जीवन स्तर को सुधारने का कार्य
जिसके सबसे ज्यादा सदस्य हैं आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं उनके नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य किया गया है और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया गया है आप सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा केंद्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाये और 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आवाहन करें।


