सद्भावना आवाज़
बहराइच
बहराइच के हूजूरपुर ब्लाक के शान्ती देवी सुभाष चन्द्र सुशांत पीजी कालेज में सेवा से संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन हुआ। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने ब्लाक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। विधायक ने शिविर के उद्घाटन के बाद लगे पण्डालों का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला कल्याण विभाग के शिविर में केट काटकर कन्या जन्मोत्सव अन्तर्गत कन्याओं को हिमालय बेबी किट, बेबी सूट, मिष्ठान भेंट किया।विधायक ने कहा मुख्यमंत्री की मंशा भी यही है, सरकार जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कराए। अपरिहार्य कारणों से वंचित ज़रूरतमन्द लोगों को उनका हक दिलाया जाए।
इसे भी पढ़े: https://sadbhavnaawaj.com/jivitputrika-fast-is-observed-for-the-happy-life-of-children/
योजनाओं में पंजीकरण के साथ-साथ उन्हें लाभान्वित

यह आयोजन सरकार एवं मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं को पूरा करने में सफल हो रहा है। उन्होंने अभियान के सफल आयोजन के लिए डीएम, सीडीओ सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।शिविर के दौरान बिजली, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, ग्राम्य विकास, राजस्व, बैंक, कृषि, श्रम, महिला कल्याण, श्रम, समाज कल्याण, उद्योग, शिक्षा, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कौशल विकास, पशुपालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, आपूर्ति, पंचायत राज विभाग, जल निगम, पुलिस, लोक निर्माण इत्यादि विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से न्याय पंचायतों के पात्र ग्रामवासियों का विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण के साथ-साथ उन्हें लाभान्वित किया गया।


