Home»देश दुनिया»बलरामपुर»नपा अध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात:विकास के लिए सौंपा प्रस्ताव
नपा अध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात:विकास के लिए सौंपा प्रस्ताव
सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर के विकास, सौंदर्यीकण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। व्यापक चर्चा कर नगर विकास के लिए प्रस्ताव दिया।बलरामपुर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के.शर्मा के लखनऊ स्थिति सरकारी आवास पर भेंट की।
विकास कार्यों पर किया विचार विमर्श
बलरामपुर नगर के विकास, सुंदरीकरण एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की।नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बंधन योजना के अंतर्गत झारखंडी मंदिर स्थित अटल सरोवर के समुद्रीकरण एवं छठ पूजा स्थल के निर्माण, नगर के सभी रोडों के निर्माण, अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण,जल निकासी,बलरामपुर के हृदय स्थल वीर विनय चौराहे का समुद्रीकरण एवं निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।
नगर विकास मंत्री द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की नगर के विकास के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा की नगर पालिका परिषद द्वारा दिया गया प्रस्ताव जल्द ही शासन स्तर से स्वीकृत हो जाएगा, जिससे नगर के विकास का रास्ता साफ हो सकेगा।