सद्भावना आवाज
बलरामपुर
जनपद बलरामपुर में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन किया गया।विसर्जन में लाखों की संख्या में सुबह से ही शहर के लोगो का जमावड़ा रहा।आपको बता दे की तय समयानुसार मंगलवार को सुबह 8 बजे से ही नगर के विभिन्न स्थानों पर नवरात्रि के प्रारंभ में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए भक्तो ने तैयारी शुरू कर दी।
सुबह सुबह विधिवत पूजन कर मां की प्रतिमा को ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखकर भक्त नगर के मुख्य चौराहे वीर विनय पर लेकर आए जहां पर उन्हें दुर्गा पूजा समिति द्वारा क्रम संख्या दिया गया।अपने अपने क्रम संख्या के हिसाब से समितियों ने एक लाइन में वाहनों को खड़ा किया जिसके बाद एक भव्य जुलूस की शुरुवात हुई।विसर्जन जुलूस का प्रारंभ वीर विनय चौक से हुआ उसके बाद मुख्य बाजार से होते हुए चौक बाजार,गर्ल्स कॉलेज , टेढ़ी बाजार,बड़ा पुल,चौक उत्तर लाइन से होते हुए कलीथान उसके बाद राप्ती घाट पर इसका समापन हुआ।
सड़क के दोनो तरफ लगा रहा भक्तो का तांता..
विसर्जन जुलूस का प्रारंभ सुबह से ही हो गया। डीजे पर बजते भक्ति गीत और ढोल नगाड़ों की आवाज पर थिरकते नगरवासी जिसे देखने के लिए दूर दराज क्षेत्रो से भी लोगो का आना लगातार जारी रहा।प्रशासन द्वारा डीजे की अधिक तीव्रता पर कुछ नियम भी तय किए गए थे जिसका लगभग सभी दुर्गा पूजा समितियों ने पालन भी किया।विसर्जन जुलूस के मार्ग में दिनभर सड़क के दोनो तरफ लाखों की संख्या में भक्त माता के दर्शन की आस लिए खड़े रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/free-eye-testing-camp-organized-at-former-mps-residence/
देर रात का क्रम चलता रहा विसर्जन
बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा बलरामपुर में उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को मां दुर्गा प्रतिमाएं ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखी गई। देर रात विसर्जन का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखा, युवाओं की भीड़ विसर्जन यात्रा में भक्ति गीतों पर नृत्य करती रही। मां के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। नगर के मुख्य चौराहे पर मां जगदंबा की शोभा यात्रा निकाली गई तो पूरा आस्था का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया।
नगाड़ों के साथ मां जगदंबा की शोभायात्रा
हर नगरवासी माता की भक्ति में थिरकता दिखाई दिया।नगर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा उठाई गई।इसके बाद गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ मां जगदंबा की शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। भक्तों की भारी भीड़ इसमें शामिल रही। मां के भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा को नगर के मुख्य चौराहे से लेकर पूर्व निर्धारित परंपरागत मार्गों पर भ्रमण कराया गया। जय जय अम्बे, जय जगदम्बे गीतों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा।
जगह-जगह भंडारे का आयोजन
शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।माता की शोभा यात्रा में आम नागरिकों के अलावा तमाम नेताओं से भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमे भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया।शोभा यात्रा के इस अवसर पर नगर के चेयरमैन,विधायक,आदि तमाम नेता उपस्थित रहे।पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इशरत जमाल की तरफ से प्याऊ व्यवस्था लगाई गई।इसके अलावा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली की तरफ से भी प्रसाद का वितरण किया गया।
130 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
सुबह के समय गाजे बाजे के बीच प्रतिमा उठायी गई।पर्व पर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत प्रशासन भी अलर्ट रहा।जगह जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती दिखी।उपद्रवियों पर पैनी नजर रखी गई।इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित लगभग 130 से अधिक प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई।बलरामपुर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व जिले में उल्लास के माहौल में मनाया गया। श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखा, युवाओं की भीड़ विसर्जन यात्रा में भक्ति गीतों पर नृत्य करती रही।
दुर्गा पूजा समितियों का स्वागत
मां के जयघोष से पूरा वतावरण गुंजायमान रहा। सैकड़ों दुर्गा पूजा समितियों में शामिल हजारों की संख्या में लोग दुर्गा मां का जयकारा लगाते हुए खुशी से झूमते नाचते नजर आए। इस मौके पर तमाम जनप्रतिनिधियों ने मुख्य चौराहे पर दुर्गा पूजा समितियों का स्वागत किया और उन्हें उपहार भी भेंट किया।नगर के सारे लोगों ने इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ उत्साहपूर्वक मनाया।लोगों ने आपसी भाईचारा के साथ मिलकर सभी त्योहारों को मनाने की अपील भी की।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/free-eye-testing-camp-organized-at-former-mps-residence/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/free-eye-testing-camp-organized-at-former-mps-residence/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube