सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के एन सी सी कैडेटों ने गुरुवार को 51 वीं यू पी बटालियन के निर्देशन में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान कैडेटों ने लोगों को भारत छोड़ो आंदोलन की महत्ता से परिचित कराया।जागरूकता रैली को महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेटों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ भारत में एक बड़ा जन आंदोलन था, स्वतंत्रता सेनानियों के दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण इतिहास के सबसे बड़े आंदोलन के रूप में भारत छोड़ो आंदोलन की जमीन पूरी तरह तैयार हो चुकी थी। 8 अगस्त, 1942 को इस आन्दोलन का प्रस्ताव पारित कर दिया था. ‘भारत छोड़ो’और करो या मरो’ जैसे उद्घोषों से भारतीय जनमानस का उबाल गोरी सरकार के लिए असहनीय बन चुका था।


