सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच में शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने बोलेरो में टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। घायलों को सी.एच.सी मिहीपुरवा में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग लखीमपुर के बताए जा रहे हैं। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के ननिहा गुरुद्वारे के पास की है।लखीमपुर हाईवे पर बोलेरो जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे बोलेरो चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-administered-voters-oath-said-we-will-maintain-the-dignity-of-the-democratic-traditions-of-our-country/
दुर्घटना में सभी लोग चोटिल हो गए औऱ चालक प्रवीण दीक्षित पुत्र श्रवण दीक्षित उम्र 40 वर्ष की मृत्यु हो गई। घायल होने वालों में शिवचंद उम्र करीब 50 वर्ष, संजय कुमार उम्र करीब 40 वर्ष, अतीक पुत्र सफीक उम्र 27 वर्ष, शकील अहमद पुत्र जलील अहमद 45 वर्ष, अपसर पुत्र असलम उम्र 30 वर्ष, राधारमन व प्रदीप दीक्षित पुत्र कन्हैयालाल शामिल हैं। सभी धौरहरा के रहने वाले हैं।पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-administered-voters-oath-said-we-will-maintain-the-dignity-of-the-democratic-traditions-of-our-country/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-administered-voters-oath-said-we-will-maintain-the-dignity-of-the-democratic-traditions-of-our-country/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube

