सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में शुक्रवार को नव प्रवेशित बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन , इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मुख्य व माइनर,पाठ्य सहगामी व व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लाभ से परिचित कराया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित बैठक का शुभारंभ मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह व आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रो0 तबस्सुम फरखी ने दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य नियंता प्रो0 सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें महाविद्यालय के अनुशासन व नियंता मंडल के कार्यों से परिचित कराया।



