सद्भावना आवाज़
।
दबे कुचले एवं पीड़ितों के न्याय की मांग को लेकर 14 जनवरी को मणिपुर से निकली राहुल गांधी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ऊपर असम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने का सिद्धार्थनगर में कांग्रेसियों ने विरोध जताया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपकर असम की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर में शुरू हुई थी और सफलतापूर्वक मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश से होकर अब असम में प्रवेश कर चुकी है।आम लोगों के दिलों को छूने वाली यह यात्रा देश में युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए सफलतापूर्वक न्याय की मांग कर रही है। इससे घबराकर असम के भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।पिछले तीन दिनों से लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला यात्रा के पोस्टर फाड दिया गया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/farmers-will-get-benefit-minister-of-state-said-yogi-government-passed-the-proposal-to-increase-sugarcane-price/
21 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं की जानबूझ कर इकट्ठा की गई भीड़ ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर पुन: हमला किया, जिसमें असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता घायल हो गये।यह हमला और कुछ नहीं बल्कि असम के मुख्यमंत्री और केन्द्र की भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार को छिपाने का एक हताशा भरा प्रयास है। आज हम कांग्रेस जन यह मांग करते हैं कि महामहिम राष्ट्रपति को असम सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/farmers-will-get-benefit-minister-of-state-said-yogi-government-passed-the-proposal-to-increase-sugarcane-price/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/farmers-will-get-benefit-minister-of-state-said-yogi-government-passed-the-proposal-to-increase-sugarcane-price/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube