सद्भावना आवाज़
बहराइच।
जिले के नानपारा रेंज में स्थित एक ग्राम में तेंदुए की आमद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। रेंज के मटेरा इलाके में स्थित एक बाग में लोगों ने तेंदुआ को टहलते हुए देखा। ग्रामीणों ने तेंदुआ का वीडियो बनाकर वायरल कर सूचना वन विभाग को दी है। वन विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की बात कही है ।नानपारा रेंज में स्थित भगवानपुर परसपुर ग्राम में एक ग्रामीण के खेत में तेंदुए को टहलते देख पास से गुजर रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एक युवक ने तेंदुए का वीडियो बनाकर लोगों को बाग की तरफ न जाने के लिए सतर्क किया। ग्राम के नजदीक तेंदुए की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/property-worth-lakhs-burnt-to-ashes-three-houses-burnt-down-in-fire/
मक्के के खेत में दिखा तेंदुआ
नानपारा रेंज में स्थित भवानियापुर रामगढ़ी ग्राम में स्थित एक मक्के के खेत में भी तेंदुआ दिखा था। ग्रामीण वली अहमद व संतोष दो दिन पहले शाम के वक्त खेत की तरफ गए थे, जहां उन्होंने मक्के के खेत में एक तेंदुए को देखा था लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी थी।इलाके में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग का कहना है कि इलाके में तेंदुए के देखे जाने की जानकारी मिली है। लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। तेंदुए के मूमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/property-worth-lakhs-burnt-to-ashes-three-houses-burnt-down-in-fire/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/property-worth-lakhs-burnt-to-ashes-three-houses-burnt-down-in-fire/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube