सद्भावना आवाज़
बलरामपुर l
जनपद बलरामपुर में जगह जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।आपको बता दें की केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का है।इसी क्रम में आज जनपद के गैसडी ब्लॉक के मटेहना और पचपेड़वा के त्रिलोकपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने भारत को समृद्ध और विकसित बनाने का संकल्प लिया।
जनता को पूर्ण रूप से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपई की पौत्री ने अपने संबोधन में कहा की प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को पूर्ण रूप से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तत्पर हैं।अंजली मिश्रा ने यह भी कहा की लगभग5 लाख से भी अधिक ग्राम ओ डी एफ की श्रेणी में आ चुके है। इसकी मुख्य वजह केंद्र द्वारा शौचालय बनवाने के लिए दी जाने वाली 12 हजार रुपए की मदद ।

इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/many-employment-opportunities-along-with-health-improvement-anjali-mishra/
ग्रामवासी रहे उपस्थित
उन्होंने यह भी बताया की मोदी जी की हर योजना का लाभ देश के हर एक व्यक्ति को मिल सके यही इस सरकार की प्राथमिकता है।विकसित भारत संकल्प यात्रा के इस कार्यक्रम के अवसर पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा,ग्राम प्रधान बृजमोहन ,ग्राम प्रधान सलमान राजा,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अरविंद मौर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/many-employment-opportunities-along-with-health-improvement-anjali-mishra/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/many-employment-opportunities-along-with-health-improvement-anjali-mishra/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube