सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
जिलाधिकारी श्री अरविंद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं जननी सुरक्षा योजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम,आयुष्मान भारत, एंबुलेंस की स्थिति, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की स्थिति आदि की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी महोदय द्वारा की गई।जिलाधिकारी महोदय ने जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को विशेष चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी उपकरण अच्छी हालत में हो एवं संचालित हो यह सुनिश्चित किया जाए।एचएसएनडी सत्र में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की होने वाले जांच के लिए उपकरण की कमी या ना होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर बने इनटाइटल फंड से तत्काल जरूरी उपकरण खरीद किए जाने का निर्देश दिया।


