सद्भावना आवाज़
देश- विदेश।
राहुल गांधी लद्दाख के दौरे पर हैं। शनिवार को वे राइडर लुक में दिखे। वे लद्दाख से पैंगोंग त्सो लेक के लिए रवाना हुए। उन्होंने ये ट्रिप अपने पिता राजीव गांधी की 79वीं जन्मतिथि (20 अगस्त) के मौके पर की। उन्होंने रास्ते से कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। फेसबुक पर लिखा- ‘पैंगोंग त्सो जाने के रास्ते में। मेरे पिता कहते थे, ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल है।’ राहुल जब 27 जून को दिल्ली के करोल बाग में मैकेनिक्स से मिले थे, तो उन्होंने बताया था कि वे बाइक से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख की यात्रा करना चाहते हैं। उनके पास केटीएम 90 बाइक है, लेकिन वो पड़ी है, क्योंकि सिक्योरिटी वाले चलाने नहीं देते।

9 जुलाई को राहुल ने इस बातचीत का वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया।राहुल ने दौरे के पहले दिन शुक्रवार को स्थानीय युवाओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता ने लेह में फुटबॉल मैच भी देखा। राहुल शुक्रवार को कारगिल मेमोरियल भी गए थे। राहुल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के सभी संस्थानों में अपने लोग भर रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस ही भाजपा की वैचारिक जनक है, वही सब कुछ चला रही है। देश को 1947 में आजादी मिली और ये आजादी बनी रहे ये सुनिश्चित करने के लिए संविधान है। संविधान लागू करने के लिए ऐसे संस्थानों को स्थापित करना चाहिए जो संविधान के विजन को सपोर्ट करते हों।
