सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
जनपद में गणतंत्र दिवस परंपरागत ढंग से धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में डीएम अरविंद सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान का सामूहिक भावपूर्ण गायन किया गया। उन्होंने सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में सीएमएस विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। डीएम ने उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। तब से हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं एवं गौरवान्वित महसूस करते हैं।
राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान
गण की परिकल्पना पौराणिक काल से ही भारत में अंतर्निहित है।देश की स्वतंत्रता को लंबे समय के बाद भी हमारा संविधान सभी कसौटियों पर खरा उतरा है। आज भारत विश्व के सबसे बड़ा लोकतंत्र है। संविधान ने भारत को जनकल्याणकारी राज्य के रूप में अवधारित किया है और नागरिकों को कई मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। संविधान भारत के नागरिकों को समान अवसर प्रदान करती है। आज भारत विश्व के सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण राष्ट्र में रहने वाले व्यक्ति के चरित्र निर्माण एवं राज्य निर्माण से होता है। सभी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्ण ढंग से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे।उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता में बलरामपुर जनपद का अहम योगदान रहा है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/republic-day-celebrated-with-pomp-superintendent-of-police-hoisted-the-tricolor-at-the-police-camp-office/

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
असहयोग आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी जनपद बलरामपुर में आए थे। यहां के लोगों ने असहयोग आंदोलन के साथ-साथ थे अन्य सभी स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जनपद में जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ- साथ शांति व्यवस्था कायम की गई है। जनपद में भयमुक्त एवं स्वतंत्र समाज राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे रहा है। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


