सद्भावना आवाज़
गोण्डा।
जिले में आज बड़ी ही धूमधाम से 75 वा गणतंत्र दिवस जिले के अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन कर धूमधाम से मनाया जा रहा है। गोंडा पुलिस लाइन में आयोजित 75 में गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंडल आयुक्त देवी पाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्रा, डीआईजी देवी पाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह,गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों और परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्रा को सलामी दी गई मंडल आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्रा ने गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के साथ परेड का निरीक्षण कर ऐतिहासिक परेड के लिए पुलिस के जवानों को बधाई भी दिए।
स्वतंत्रता दिवस की सभी कर्मियों को दी बधाई
पुलिस लाइन में जिले के विभिन्न विद्यालय से आए छोटे-छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति गानों पर प्रस्तुति देकर के सबको गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।वही मंडल आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्रा द्वारा अपने आवास पर ध्वजारोहण कर 75वें स्वतंत्रता दिवस की सभी कर्मियों को बधाई दी गई। डीआईजी देवीपाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा अपने कार्यालय पर ध्वजारोहरण कर पुलिस के कर्मियों से सलामी ली गई। वहीं गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा द्वारा गोंडा कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहणकर सभी कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। वहीं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में ध्वजारोहणकर सभी कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
प्रशस्ति पत्र देकर के किया सम्मानित
गोंडा पुलिस लाइन में आयोजित 75 में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची देवीपाटन मंडल के मंडल आयुक्त योगेश्वर मिश्रा डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर के गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए प्लेटिनम अवार्ड बैच पर लगाकर और प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया। तो वहीं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए नवाबगंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय को सिल्वर मेडल,उपनिरीक्षक देवेंद्र त्रिपाठी औऱ उपनिरीक्षक रामजनके को सेवा अभिलेख के आधार पर सिल्वर मेडल,उपनिरीक्षक अनिल सिंह, हेड कांस्टेबल रजत यादव को भी सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह अतिथि देवीपाटन मंडल मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा द्वारा देकर के सम्मानित किया गया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/first-model-vending-zone-gets-approval-now-gonda-will-get-facilities-like-lucknow-and-indore/
संविधान की दिलाई शपथ
वहीं बीते वर्ष 2023 में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गोंडा पुलिस के साइबर सेल में तैनात आरक्षी हरिओम टंडन समेत 28 पुलिस कर्मियों को गोंडा पुलिस अधीक्षक डीआईजी, देवी पाटन रेंज और मंडल आयुक्त देवी पाटन मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया है।मंडला आयुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्रा ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि आज हम अमृत काल का दूसरा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। और 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हम लोग यहां पर एकत्रित हुए हैं। हम लोगों को तन मन धन से काम कर करके 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है और जो आप सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/first-model-vending-zone-gets-approval-now-gonda-will-get-facilities-like-lucknow-and-indore/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/first-model-vending-zone-gets-approval-now-gonda-will-get-facilities-like-lucknow-and-indore/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube