सद्भावना आवाज़
कानपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही रोजगार मेला के माध्यम से हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके बाद, उन्होंने नवीन सभागार, सरसैया घाट में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर कार्रवाई और शासन स्तर पर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के माध्यम से निवारण की निर्देशित किया। विशेष रूप से, सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान, स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग, सेनेटाइजेशन, शुद्ध पेयजल और सड़क मरम्मत का कार्य 15 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवाचार अपनाने, जनसुनवाई करने और नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल्स का जवाब देने और समस्याओं के तत्काल समाधान पर जोर दिया। रोजगार और ऋण मेलों को नियमित रूप से आयोजित करने तथा रोजगार सृजन की नई संभावनाओं को तलाशने की सलाह दी।


