सद्भावना आवाज़
आशीष कुमार गुप्ता (संवाददाता)
सादुल्लानगर/बलरामपुर
सादुल्लानगर बाजार की बीस हजार आबादी कीचड़ व गन्दगी से जूझ रही है!बारिश होने से सादुल्लानगर बाजार की सड़कें कीचड़ व बाजार की सड़कें कीचड़ व गंदगी से लबालब है !इससे यहां के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है । नालियों का निर्माण ना होने और नियमित साफ-सफाई न होने से समस्या बनी है ,यहां के लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या का निराकरण कराने की मांग की हैै।जुनैद रायनी, पुत्ती गुप्ता ,दिनेश कुमार गुप्ता, रवी, दिनेश कुमार गुप्ता, रवी, लालता प्रसाद ,श्याम बिहारी, राजू गुप्ता,सुबास सोनी,मनोज सिंह, गुलाम हुसैन ,नसीम,निलेश गुप्ता, राकेश जयसवाल,संतोष गुप्ता, कमलेश गुप्ता,नन्हा गुप्ता, शाहिद रजा ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा कि जल निकासी के लिए नाली ना होने से सादुल्लानगर कस्बे में जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी रहती है ।
जलभराव की समस्या
वर्षों से जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की जा रही है ,विकास खंड रेहरा बाजार के सादुल्लानगर कस्बा दो ग्राम पंचायतों से जुड़ा है,कस्बे का विस्तार मुख्य रूप से सादुल्लानगर व गुमा फातमाजोत ग्राम पंचायतों में , नाली निर्माण ना होने से सड़क,गली,व तिराहो पर हल्की बारिश होने पर जलभराव की समस्या बनी रहती है ! बाईपास तिराहा,एकता चौक,चंद्रदीप व रेहरा रोड पर थाना के सामने जलभराव की समस्या है ,ग्रामीण बाजार आने से कतराते हैं, जिससे व्यापार प्रभावित होता है बाजार के लोगों ने शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।