सद्भावना आवाज़
गोंडा
भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर संजय सिंह बबलू को मिली ऐतिहासिक विजय के बाद गोंडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने संजय सिंह बबलू को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कहा कि भारतीय कुश्ती संघ को एक नई दिशा मिलेगी और भारत के पहलवानों ने दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करने का काम किया है एक बार फिर से करेंगे।साथ ही भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गोले और पटाखे फोड़कर जमकर जश्न मनाया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि दबदबा तो कायम है और दबदबा रहेगा भगवान ने दे रखा है यह वीडियो बीजेपी सांसद का सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। साथी ही बीजेपी सांसद शरण सिंह के द्वारा एक पोस्ट भी जारी किया गया है जिसमें लिखा है तब दबदबा तो कायम है भगवान ने दे रखा है।
कुश्ती संघ की पद पर विजई
बृजशरण सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाए गए जश्न का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ सही करो कार्यकर्ता गोले और पटाखे दाग कर संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विजई होने के बाद जश्न मना रहे हैं।भारतीय कुश्ती संघ के हुए चुनाव में संजय सिंह बबलू को 48 में से 40 वोट मिला है और भारतीय कुश्ती संघ की पद पर विजई हुए हैं संजय सिंह बबलू बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/review-meeting-of-revenue-works-dm-said-100-percent-revenue-collection-as-per-annual-target/

बड़े पद पर संजय सिंह बबलू को मिली जीत
कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवा योजना अनिल राजभर ने भारतीय कुश्ती संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संजय सिंह बबलू को मिली जीत को लेकर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि एक बड़े पद पर संजय सिंह बबलू को जीत मिली है और उम्मीद है कि भारतीय कुश्ती संघ को एक नई दिशा मिलेगी और भारत की कुश्ती ऊंचाइयों पर पहुंचेगी और जो कुश्ती ठप पड़ी थी। अब वह फिर से शुरू होगी और भारत के पहलवान देश और विदेश में खेल करके भारत का नाम रोशन करेंगे मैं संजय सिंह बबलू को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं इस ऐतिहासिक जीत के लिए। उनको देश के पहलवानों और मतदाताओं ने ऐतिहासिक वोट देकर की विजई बनाया है इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।