सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए इंडिया गठबंधन को यूपीए का कब्रिस्तान बताया है। संजय निषाद ने कहा है कि इंडिया गठबंधन यूपीए का कब्रिस्तान है। उन्होंने कहा है कि यूपीए के भ्रष्टाचार को नया नाम इंडिया कब्रिस्तान बताया है। संजय निषाद ने कहा है कि इंडिया गठबंधन यूपीए का कब्रिस्तान है। उन्होंने कहा है कि यूपीए के भ्रष्टाचार को नया नाम इंडिया गठबंधन दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बिना दूल्हे की बारात है, जिसमें सब बाराती है, लेकिन दूल्हा कौन है यह कुछ पता नहीं।
फोटो में तो सब साथ, लेकिन दिल से एक साथ नहीं
उन्होंने इंडिया गठबंधन में चल रही खींचतान को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन में जितने भी दल है। फोटो में तो सब साथ दिखते हैं, लेकिन दिल से एक साथ नहीं है। क्योंकि एक दूसरे के खिलाफ रहने वाले दल कैसे एक साथ रह सकते हैं।इस बार के चुनाव में सपा साफ हो जाएगी संजय निषाद ने यूपी में सपा कांग्रेस के एक साथ आने पर कहा कि 2017 में कांग्रेस सपा एक साथ होकर चुनाव लड़ा था, जिसका नतीजा था कि सपा हॉफ हो गई थी। इस बार के चुनाव में सपा साफ हो जाएगी। उन्होंने टीएमसी सांसद महुआ मोहत्रा द्वारा एथेक्स कमेटी के चेयरमैन पर आपत्तिज – सवाल पूछे जाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा। किसी के ऊपर आरोप लगा देना आसान होता है, लेकिन उन आरोपों को साबित भी करना पड़ता है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/district-magistrate-laid-the-foundation-stone-of-transit-hostel/
जातिगत जनगणना का किया समर्थन

संजय निषाद ने जातिगत जनगणना का भी समर्थन करते हुए कहा कि जातीय जनगणना के हिसाब से सबको हक मिलना चाहिए। उन्होंने बिहार की जातीय जनगणना पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में जातीय जनगणना सही नहीं हुई है। उन्होंने निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने निषाद समुदाय को पिछड़ी जाति में शामिल कर उनके साथ धोखा किया गया था।
लोकसभा चुनाव में 330 सीट जीतेंगी एनडीए की सरकार
उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन इस बार अपने कार्यों के बदौलत लोकसभा चुनाव में 330 सीट जीत कर देश में एनडीए की सरकार बनेगी। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का भ्रम टूट रहा है और केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/district-magistrate-laid-the-foundation-stone-of-transit-hostel/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/district-magistrate-laid-the-foundation-stone-of-transit-hostel/
Follow for more updates…