बलरामपुर। भाजपा के तत्वावधान में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर स्थानीय व्यापारियों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने व्यापारियों को इस अवधारणा की व्यापक जानकारी दी।विधायक शुक्ला ने कहा कि देश में बार-बार होने वाले चुनावों से सरकार और जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने इसे महंगाई का एक बड़ा कारण बताया। एक साथ चुनाव कराने से न केवल खर्च में कटौती होगी, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था भी बेहतर ढंग से संचालित हो सकेगी।
व्यापारियों ने जताया समर्थन
कार्यक्रम में व्यापारियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में हाथ उठाकर संकल्प लिया। संगोष्ठी में व्यापारी वर्ग ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।
भाजपा पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
संगोष्ठी का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, प्रतिनिधि व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम अग्रहरि, व्यापारी नेता रूप चंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, अरुण देव आर्य, दिलीप गुप्ता सहित व्यापार मंडल के मिश्रा एवं कंछल गुटों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इसे पढ़े:अनामिका मिश्रा हाई स्कूल की टॉपर, इंटर में जैनब ने मारी बाजी
इसे पढ़े:दिग्गज नेताओं के प्रवास का साक्षी, अब खुद ही ढहने की कगार पर