सद्भावना आवाज़
श्रावस्ती
भारत के आकांक्षी जनपदों में अन्य जनपदों की तुलना में श्रावस्ती जैसे छोटे जनपद ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान में उत्तर-प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं संभव अभियान में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।एनीमिया मुक्त भारत अभियान में श्रावस्ती पूरे प्रदेश में 64.5 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि एनीमिया मुक्त भारत अभियान में उत्तर प्रदेश 46.0 अंक ही स्कोर कर पाया है।
जनपद ने प्रदेश में द्वितीय स्थान
सितंबर 2023 में सैम.मैम बच्चों के पोषण प्रबंधन के संबंध में चार माह तक चलने वाले संभव अभियान में इस जनपद ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।बताते चलें कि पहली बार में इस पांच ब्लॉक वाले जनपद ने 20-20 ब्लाक वाले जनपदों से प्रतिस्पर्धा करके प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पिछले डेढ़ सालों में श्रावस्ती के सोशल सेक्टर में बहुत सी चीजें बदल गई हैं।श्रावस्ती में 7335 बच्चों का चिन्हीकरण एवं फॉलोअप किया गया है।श्रावस्ती में कुल चिन्हित बच्चों के सापेक्ष 84 प्रतिशत बच्चों को 6 प्रकार की दवा एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया है, जो प्रदेश में सर्वाधिक था। लगातार फॉलोअप कराया गया, जिस कारण पूरे अभियान के दौरान 4,233 बच्चों को सैम से नार्मल कैटेगरी में लाया जा सका।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-inaugurated-rural-sports-competition-said-talents-emerging-from-rural-areas-are-making-the-country-famous/
अभियान का किया संचालन
वहीं जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बताया है कि श्रावस्ती के साथ-साथ अमरोहा, चित्रकूट, सभंल, वाराणसी, बलरामपुर, कानपुर देहात, पीलीभीत तथा बागपत ने भी 60 से ज्यादा अंक प्राप्त किया। इसके लिए स्वास्थ्य तथा शिक्षा तथा आईसीडीएस के बीच समन्वय स्थापित करने का बीड़ा यहां के उच्च अधिकारियों ने ले रखा है। बात चाहे 6 माह से 59 महीने के बच्चों को आयरन सिरप पिलाने की हो या 10 से 19 साल की किशोरियों, गर्भवती एवं धात्रियों को आयरन की गोलियां खिलाने की बात हो। इस आकांक्षी जनपद ने अपने ढंग से अभियान का संचालन किया है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-inaugurated-rural-sports-competition-said-talents-emerging-from-rural-areas-are-making-the-country-famous/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/dm-inaugurated-rural-sports-competition-said-talents-emerging-from-rural-areas-are-making-the-country-famous/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube