सद्भावना आवाज़
संदीप कुमार
बलरामपुर।
नगर में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। रविवार को विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का राप्ती नदी के सिसई घाट पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर नगर भर में उत्सव जैसा माहौल था, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार की देर शाम को भगवान श्रीकृष्ण के छट्ठी महोत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों और पंडालों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ भाग लिया। जुलूस विभिन्न मोहल्लों की समितियों द्वारा वीर विनय चौक, अंबेडकर चौराहा और मेजर चौराहा होते हुए कालीथान से राप्ती की ओर रवाना हुआ। इस दौरान भव्य जुलूस, रंग-बिरंगे गुलाल और डीजे की धूमधाम ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।जुलूस में शामिल भक्त विभिन्न रंगों से नहाए हुए और भक्ति गीतों में लीन दिखे। श्रीकृष्ण की सुंदर प्रतिमाओं को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो नगर की धार्मिक एकता और आस्था को दर्शाता है।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/

इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/
नगर के झारखण्डी मंदिर, भगवतीगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर टेढ़ी बाजार और राम हरक ठाकुरद्वारा सहित कई स्थानों पर भव्य झांकियां सजाई गईं। इन झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को दर्शाया गया, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनीं। धुसाह, तहसील गेट, पहलवारा, उतरौला रोड भगवतीगंज, और बलरामपुर चीनी मिल के पास स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं के समक्ष श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। धुसाह में स्थापित प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, जिसे सम्मय माता स्थित तालाब में विसर्जित किया गया।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/
जयकारों से भक्तिमय बना वातावरण
नगर के झारखण्डी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी प्रकार, भगवतीगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर भक्तों ने अबीर- गुलाल उड़ाते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रीकृष्ण की आरती और भजनों से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह आयोजित जागरण में श्रद्धालु कृष्ण भजनों पर देर रात तक झूमते रहे। भक्ति के इस सागर में लोग कृष्णमय हो गए।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/
श्रीकृष्ण की निकाली गई शोभायात्रा
रविवार को हवन-पूजन के बाद भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंची। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा को और भव्य बनाया। राप्ती नदी पर विधि-विधान के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से लेकर छट्ठी तक नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। छह दिनों तक श्रद्धालु मंदिरों और पंडालों में जाकर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों का दर्शन करते रहे। समापन के अवसर पर हुए विसर्जन ने इस महोत्सव को यादगार बना दिया।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/
भक्तों की धूम और प्रशासन की सख्ती
प्रशासन ने जुलूस की व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखी। नगर कोतवाल बलरामपुर की उपस्थिति से सुरक्षा और व्यवस्था में कोई कमी नहीं रही। हालांकि, कुछ समितियों द्वारा डीजे ओवरलोड वाहनों के कारण असुविधा उत्पन्न की गई। डीजे कंपटीशन करने जा रहे डीजे वालों पर प्रशासन ने कड़ी सख्ती दिखाते हुए, कालीथान के बाद कई डीजे वालों की गाड़ियों को साइड किया, जिससे जुलूस की व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। इस दौरान, कुछ युवा लाठी, डंडे और बेसबॉल बैट के साथ उपद्रव करते हुए नजर आए। और डीजे कंपटीशन कोतवाल की तत्परता से न होने पाया।
प्रशासन ने इस पर भी सख्त कार्रवाई की और किसी भी अव्यवस्था को टालने के लिए कड़े इंतजाम किए। समितियों को सलाह दी जाती है कि वे जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन की निर्देशों का पालन करें। प्रशासन को भी भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए और भी प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। पूरे जुलूस में पुलिस प्रशासन की तत्परता और सख्ती ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी अप्रिय घटना न घटे, और नगर में शांति और व्यवस्था बनी रही।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/
फोटो गैलरी