सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झारखंडी मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस कथा में मुख्य अतिथि के रूप में रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी, प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय मानव कल्याण उत्तर प्रदेश, ने भगवान श्री कृष्ण जी के ऊपर फूलों की वर्षा की और नीलम साध्वी एवं अन्य कथावाचक को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/
कथावाचक पूज्य नीलम साध्वी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी, और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। उन्होंने भगवान कृष्ण की नटखट बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डाला। नीलम साध्वी ने कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं और उनकी बाल लीला हमेशा सभी का मन मोह लेती है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध हो कर भाग लिया। इस अवसर पर भजन गायक पंडित सौरभ शुक्ला, विश्वनाथ बिस्सू, मुन्ना दास, और अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे। आयोजन के अंतर्गत भक्ति और श्रद्धा की गूंज के बीच, कृष्ण की लीलाओं का सुंदर चित्रण किया गया।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/mumbais-juhu-like-chowpatty-will-soon-be-built-on-ram-ki-pauri-in-ayodhya/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/samajwadi-partys-hat-is-red-its-exploits-are-black-cm-yogi/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube