सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी बलरामपुर अरविन्द सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय व स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ राजीव रंजन ने किया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/on-one-side-there-was-kirtan-and-on-the-other-side-prayers-were-recited-balrampur-was-filled-with-the-fragrance-of-ganga-jamuni-culture/

इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/lakhan-ram-siyan-suni-sur-bani-ati-sukhu-laheu-na-jai-bakhaani%e0%a5%a5/
उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारा अधिकार है। अधिकार में कर्तब्य भी निहित होता है इसलिए हमें अपने कर्तब्यों का निर्वहन करते हुए मतदाता सूची में नामांकन कराने के लिए सचेत रहना चाहिए। अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विशेष पुनरीक्षण नामावली में नाम जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जानकारी दी।
उपजिलाधिकारी राजेन्द्र बहादुर व जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंदराम ने नाम गलत होने तथा पता आदि बदलने व मतदाता की मृत्यु के पश्चात नाम हटाने आदि के निस्तारण आदि के बारे में जानकारी दी।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/on-one-side-there-was-kirtan-and-on-the-other-side-prayers-were-recited-balrampur-was-filled-with-the-fragrance-of-ganga-jamuni-culture/

इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/lakhan-ram-siyan-suni-sur-bani-ati-sukhu-laheu-na-jai-bakhaani%e0%a5%a5/
स्वीप कोऑर्डिनेटर व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ राजीव रंजन ने सभी का स्वागत करते हुए युवाओं का आवाहन किया कि हमें अपने अधिकारों से ज्यादा कर्तव्यों पर ध्यान देना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रशासन के इस कार्य मे जुटकर पूर्ण सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ चंदन पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर सागर सिंह, आसीराम, ज्ञानेश कुमार, अरूण कुमार सहित कई महाविद्यालय के छात्र- छात्रायें मौजूद रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/on-one-side-there-was-kirtan-and-on-the-other-side-prayers-were-recited-balrampur-was-filled-with-the-fragrance-of-ganga-jamuni-culture/

इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/lakhan-ram-siyan-suni-sur-bani-ati-sukhu-laheu-na-jai-bakhaani%e0%a5%a5/
Follow for more updates…