सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में पुलिस के जवानों को माइग्रेन, अर्थराइटिस, जैसी तमाम गंभीर बीमारियों से बचाने और स्वस्थ रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने नई पहल की है। पुलिस अधीक्षक ने कोलकाता की संस्था सफल इंडियन के सहयोग से पुलिस रिजर्व लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों पुलिस जवानों को तमाम बीमारियों के इलाज की जानकारी दी गई। सफल इंडियन संस्था के कंसल्टेंट एण्ड ट्रेनर सजल भट्टाचार्य द्वारा एक्यूप्रेशर पद्धति से इलाज के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि इस पद्धति से इलाज में एक्यू बिंदुओं पर दबाव देकर इसी ऊर्जा में स्पंदन करके रोगों को दूर किया जाता है। एक्यूप्रेशर शरीर के विभिन्न हिस्सों पर दबाव डालकर रोग के निदान करने की विधि है।
इसे भी पढ़े: https://sadbhavnaawaj.com/lucknow-cm-inaugurated-blood-transfusion-workshop/
उन्होंने बताया कि यह पद्धति ऊर्जा के सिद्धांत पर आधारित है। हमारा मस्तिष्क संपूर्ण शरीर में ऊर्जा को संचारित करता है। जब इस ऊर्जा में असंतुलन उत्पन्न हो जाता है। तब पंचतत्वों से बने शरीर को व्याधि घेर लेती है। एक्यूप्रेशर पद्धति से इलाज में एक्यू बिंदुओं पर दबाव देकर इसी ऊर्जा में स्पंदन करके रोगों को दूर किया जाता है। सिर दर्द, माइग्रेन, जोड़ों के दर्द, जकड़न, घुटनों के दर्द और अर्थराइटिस से पीड़ित हैं, तो उपचार से राहत प्राप्त किया जा सकता हैं।

इसे भी पढ़े: https://sadbhavnaawaj.com/devi-patan-temple-preparations-in-full-swing-for-the-fair-to-be-held-at-devi-patan-temple/
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि पुलिस के जवान ड्यूटी के दौरान तनाव के कारण कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते है। ऐसे जवानों को ये यह पद्धति कारगर साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से सिर्फ शारीरिक व्याधियों का ही निदान सुनिश्चित नहीं किया जाता, बल्कि तनाव, अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं व असंतुलित दिनचर्या से उत्पन्न होने वाली समस्याओं में भी इसके प्रयोग से राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों को तनाव से दूर रखने का एक प्रयास है। जो लगातार चलाया जाता रहेगा। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम गिरजेश तिवारी, प्रेम प्रकाश पाण्डेय व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Follow for more updates…