सद्भावना आवाज़
गोंडा।
गोंडा में लापरवाही बरतने पर 8 सीएचओ को सेवा समाप्ति की नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग के शासन स्तर पर हुई समीक्षा में बड़ी लापरवाही निकलकर सामने आई है, जिसके बाद अब 8 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवा समाप्ति को लेकर के इनको नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। दरअसल ई- संजीवनी एप के माध्यम से मरीजों को उपचार मुहैया कराने में लापरवाही बरतने पर जिले में तैनात आठ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी है और यह सभी अधिकारी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। इन्हें मानदेय अदेय करने के साथ ही सेवा समाप्ति की नोटिस भेजी गई है और सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।जिले में हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित किया जा रहा है, जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई करने की निर्देश
इन लोगों द्वारा हेल्थ वेलनेस सेंटर केंद्र पर आने वाले मरीजों को ई-संजीवनी एप के माध्यम से चिकित्सक से बात करनी है और उनको उपचार उपलब्ध कराना है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कृष्णावती वर्मा, ललित पांडे, लक्ष्मी देवी, नवीन राणा, नीलम, प्रतिभा सिंह, प्रियंका देवी और संजना रावत द्वारा बीते 1 फरवरी से 29 फरवरी तक एप का प्रयोग ही नहीं किया गया न ही किसी भी मरीज को डॉक्टरों से बात करके उपचार उपलब्ध कराया गया है।कल राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग की हुई समीक्षा बैठक में लापरवाही मिलने पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य द्वारा गोंडा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए थे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/car-hits-bike-one-youth-dies-in-lucknow/
नोटिस भेजते हुए स्पष्टीकरण मांगा
आज प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश पर गोंडा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी आठ समुदाय स्वास्थ्य अधिकारियों को सेवा समाप्ति की नोटिस भेजते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।वहीं पूरे मामले को लेकर के गोंडा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा ने बताया कि जिले में संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती की गई थी। आठ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कार्य में सुधार नहीं किया जा रहा था। लगातार कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही थी। राज्य स्तर पर हुई समीक्षा में बड़ी लापरवाही निकलकर सामने आई है, जिसको लेकर के अब 8 सामुदायिक अधिकारियों को सेवा समाप्ति की नोटिस भेजते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/car-hits-bike-one-youth-dies-in-lucknow/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/car-hits-bike-one-youth-dies-in-lucknow/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube