सद्भावना आवाज़
संजय पाण्डेय
शोहरतगढ़/ सिद्धार्थ नगर।
खुनियांव विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महुई के श्री धर मिश्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा सर्व प्रथम सरस्वती गीत एवं नाटक के माध्यम से प्रारम्भ किया गया।कार्यक्रम का संचलन प्रज्ञा मिश्र के द्वार किया गया।जिसमे सभी बच्चों एवं बच्चियों नेभारत माता झाकी ,भारत माता आरती,मेरे घर राम आये है,राम लक्ष्मण सीता झांकी ,बड़ा नीक लागे देशवा के माटी,अनपढ़ बीवी नाटक,जन गण मन,मेरे प्यारे वतन तुझको शत शत नमन,सुनो गौर से दुनिया वाले,आदि कई कार्यक्रम एवं दिव्य झाकी प्रस्तुत किया गया।




