सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बलरामपुर में सरकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड कार्यालय भवन में शिलापट का अनावरण एवं विधि-विधान से भूमि पूजन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं चीनी मिल के महाप्रबंधकों के साथ बैठक भी की।गन्ना विकास मंत्री ने की दीपप्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पांडे द्वारा किया गया। मंत्री ने अपने संबोधन में सभी गन्ना विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की अच्छे कार्यों की सराहना की। उन्होंने किसानों के हितार्थ सभी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना फसलों की तौल और भुगतान समय से किया जा रहा है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/people-of-pakistan-are-also-praising-pm-modis-plans-dharampal-singh/
अच्छी उपज के साथ-साथ उनकी आय भी हो दोगुनी
बलरामपुर आकांक्षी जिले के बावजूद इस सरकार में जनपद बलरामपुर अग्रणी जिलों में शामिल है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में कैम्प लगाकर अच्छी प्रजाति के गन्ना बीज व गन्ना से सम्बन्धित सभी जानकारी किसान भाइयों को दिया जाए, जिससे अच्छी उपज के साथ-साथ उनकी आय भी दोगुनी हो।गन्ना मंत्री ने गोंडा परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त जिला गन्ना अधिकारियों एवं देवीपाटन मण्डल की चीनी मिलों के अधिकारियों एवं महाप्रबन्धकों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक भी की। इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त डॉ. आर.वी.राम, जिला गन्ना अधिकारी, बलरामपुर आर.एस. कुशवाहा, गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, गन्ना विकास समिति विशेष सचिव अविनाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस, समिति के सदस्यगण, जिला गन्ना अधिकारी गोंडा, बहराइच सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण और किसान उपस्थित रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/people-of-pakistan-are-also-praising-pm-modis-plans-dharampal-singh/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/people-of-pakistan-are-also-praising-pm-modis-plans-dharampal-singh/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube