सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य द्वारा विकास खण्ड तुलसीपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत नन्हुवापुर में कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इण्टरलाकिंग कार्य, कनहरा में खेल के मैदान, पंचायत भवन का मुआइना किया गया।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि इण्टरलाकिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराते हुये कार्यों में तेजी लाए। इसके साथ ही विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, बच्चों को शतप्रतिशत किताबों, ड्रेसों का वितरण, गुणवत्तापूर्ण भोजन आदि के बारें में निर्देशित किया गया।


