सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस (शिक्षक दिवस) के अवसर पर जिला पुस्तकालय बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक ब्लॉक के एक – एक शिक्षक को प्रशस्तिपत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता
पूर्व राष्ट्रपति राधा कृष्णनन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों को सम्मानित करते हुए आरती तिवारी ने कहा कि शिक्षक अपने कार्यों के कारण पूरे जगत में पूजा जाता है और शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता की भूमिका में होता है शिक्षक को चाहिए कि अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से अपनी अलग पहचान बनाएं।


