सद्भावना आवाज़
दुर्गेश जायसवाल
गोण्डा
गोण्डा ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर गोन्डा में शुक्रवार को धूमधाम से श्री रानी सती दादी का सिंधारा मनाया गया । कार्यक्रम में महिला भक्तों ने दादी के पैरों में मेंहदी लगाईं। भक्तों ने दादी जी भजनों पर नृत्य करके दादी को खूब रिझाया।और आज शनिवार को तीज महोत्सव का कार्यक्रम होगा,जो सांयकाल 4:00 बजे से शुरू होगा यह आयोजन श्री श्याम मंदिर महिला मंडल द्वारा होगा। महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने बताया तीज क्वीन प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक आयु की बहू बेटियां भाग ले सकेंगी।
तीज महोत्सव का आयोजन
महिला मंडल की कोषाध्यक्ष बेनू मोदी ने बताया की गेम्स का भी आयोजन होगा जो कार्यक्रम स्थल पर गेम्स की जानकारी दी जाएगी। महिला मंडल की मंत्री पूनम मित्तल ने बताया की तीज महोत्सव पर हरियाली तीज पर आधारित सरप्राइस प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम होंगी,और समाज की बहू बेटियां व बच्चे राधा कृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुति कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल अध्यक्ष की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल,वेनू मोदी, पूनम मित्तल,शारदा गर्ग, प्रीति अग्रवाल, सरोज गर्ग, गुंजन शाह, नीतू गर्ग ,प्रेमलता सिंघल,सरिता अग्रवाल, प्रीति तुलस्यान ,ज्योति तुलस्यान,शगुन मित्तल, पुष्पा सोमानी, संतोष अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सहित महिला मंडल के सदस्य मौजूद रहीं।