कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर बोला हमला
सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को बलरामपुर में आयोजित संविधान बचाओ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने मणिपुर घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में जो कुछ भी 70 वर्षों में बनाया था। उसे बीजेपी ऐसे बेच रही है जैसे उसके पिता की बनाई संपति हो। आगामी लोक सभा का चुनाव देश के संविधान और लोक तंत्र बचाने का चुनाव है। अगर बीजेपी फिर चुनाव जीत जाती है तो देश से लोक तंत्र खत्म हो जाएगा।
देश में सभी को बराबर का अधिकार बृजलाल खाबरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मणिपुर के विधायक नहीं चाहते कुकी समाज यहां रहे। इसी तरह उत्तर प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि देश हिंदू राष्ट बने और मुस्लिम समाज यहां ना रहे, लेकिन देश संविधान से चलता है और देश में सभी को बराबर का अधिकार है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान और पश्चिम बंगाल की घटना का जिक्र करते हुए मणिपुर जैसी वीभत्स घटना को कम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि संसद में सभी अत्याचार, घटनाओं और सारे मुद्दों पर बहस हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरीके से आरोप लगा रही है।
तमाम मुद्दों पर चर्चा
उन्होंने विपक्षी एकता का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी एकता से घबरा गई है। इसीलिए वह चेहरे की बात करके विपक्षी एकता को कमजोर करना चाह रही है, लेकिन विपक्ष उनके जाल में नहीं आने वाला है। जो जीत के आएंगे सदन तय करेगा की प्रधानमंत्री कौन बनेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संसद के अंदर बेरोजगारी गरीबी महंगाई सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा चाहती है, लेकिन भाजपा इन मुद्दों से बचने के लिए सदन में भाग रही है। जिस तरह रोम जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा था। उसी तरह मणिपुर जलता रहा और देश के प्रधानमंत्री अमेरिका, फ्रांस तथा दूसरे दौर देशों का दौरा कर देश की समस्याओं से मुंह मोड़ते रहे। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना से देश को शर्मसार होना पड़ रहा है और जो भी इसे देखेगा शर्म आयेगी।
2024 लोकतंत्र बचाने का चुनाव
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान को खत्म कर देना चाहती है। उन्होंने कहा की आने वाला 2024 लोक सभा का चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यदि भाजपा फिर सत्ता में आ गई तो देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। सम्मेलन में पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी , पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह , जिलाध्यक्ष अनुज सिंह , महिला सभा की जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव लाल , प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पंकज गुप्ता सहित अनेक वक्ताओं ने अपना विचार रखा।