सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच के मुर्तिहा रेंज में बीते दिनों मिले तेंदुए के शव के मामले में वन विभाग ने खुलासा कर दिया। वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाठी समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर वन विभाग ने जेल भेज दिया है।मुर्तिहा रेंज के लाल बोझा गांव में 20 जनवरी को सुबह एक तेंदुए का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटकर मौत की बात सामने आई थी। पूछताछ के बाद वन विभाग के तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/competition-of-vikas-bharat-sankalp-yatra-ends-dm-along-with-sp-honored-the-winning-participants/
डीएफओ बी शिवकुमार ने बताया कि अभियुक्त कोतवाली मुर्तिहा के लालबोझा ग्राम पंचायत के चमारनपुरवा निवासी बालक राम पुत्र धनीराम, बुधई पुत्र धनीराम और राजेंद्र पुत्र दसई को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि सभी ने तेंदुए की हत्या की गई थी।इसके बाद शव ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे। तभी कुछ ग्रामीणों ने देख लिया और सभी तेंदुए का शव छोड़कर फरार हो गए।डीएफओ ने बताया कि आरोपियों के पास से दो अदद लाठी और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। काफी खोजबीन के पश्चात तेंदुए को मारने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/competition-of-vikas-bharat-sankalp-yatra-ends-dm-along-with-sp-honored-the-winning-participants/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/competition-of-vikas-bharat-sankalp-yatra-ends-dm-along-with-sp-honored-the-winning-participants/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube