सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच नानपारा और नेपालगंजरोड के बीच 10 फरवरी से मीटर गेज (छोटी लाइन) ट्रेन का संचालन बंद हो जाएगा। अब सिर्फ मैलानी से नानपारा तक ही मीटर गेज ट्रेन का सफर यात्री कर सकेंगे। इस मामले में रेलवे प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।जनपद बहराइच व लखीमपुर खीरी के बीच चलने वाली मीटर गेज ट्रेनों का संचालन मैलानी से बहराइच तक होता है। इस रूट पर दो अप व दो डाउन यानि दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/teacher-honor-ceremony-organized/
नेपालगंज रुट पर ट्रेनों का संचालन
इसके अलावा मैलानी से बिछिया के बीच सप्ताह में दो दिन एक जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। लेकिन अब बहराइच-नानपारा और नेपालगंज रूट पर मीटर गेज खंड को बड़ी लाइन यानी ब्रॉड गेज में परिवर्तन करने को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने मैलानी बहराइच रेल प्रखंड पर पड़ने वाले स्टेशनों को आदेश जारी कर दिया है।आदेश मे कहा गया है कि बहराइच-नानपारा और नेपालगंज रुट पर ट्रेनों का संचालन 10 फरवरी से अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया जाएगा। वहीं इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से मैलानी नानपारा के मध्य गाड़ियों के समय मे भी बदलाव किया जा सकता है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/teacher-honor-ceremony-organized/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/teacher-honor-ceremony-organized/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube