सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में महिला ग्राम प्रधानों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए विकास भवन परिसर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक पलटू राम मौजूद थे। इस कार्यशाला में जिले के 55 ग्राम पंचायतों की महिला प्रधानों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में बीजेपी विधायक पलटू राम उतरौला के विधायक रामप्रताप वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक पलटू राम ने कहा कि कुशल नेतृत्व से महिलाएं अपने कार्य का बहुमुखी विकास कर सकती हैं। इसके लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार गांव में महिलाओं के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है।इन योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की क्षमता से किसी को इंकार नहीं है। आज देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं, जो महिलाओं के लिए एक आदर्श हैं। विधायक पलटू राम ने कहा की आज पूरे विश्व में महिलाएं नए-नए मापदंड कायम कर रही हैं। जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक उड़ान भर रही हैं।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन


