सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण महाअभियान 2023 हेतु शासन द्वारा नामित प्रमुख सचिव, समाज कल्याण उ0प्र0 शासन नोडल अधिकारी डाॅ0 हरिओम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण महाअभियान 2023 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।नोडल अधिकारी द्वारा वन विभाग, पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारित विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, रेलवे विभाग, रक्षा विभाग(एसएसबी), उद्यान विभाग, गृह विभाग(पुलिस विभाग) आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों के साथ शतप्रतिशत वृक्षारोपण करने तथा लगातार वृक्षों की देखरेख करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का दायित्व है कि वह वृक्षों को जीवित रखें।
पौध रोपण करने से बना रहता पर्यावरण सन्तुलन


