सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि पर बलरामपुर होटल के सभागार में श्रद्धांजलि सभा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें अटल जी की नतनी अंजली मिश्रा, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह सहित अटल जी से जुड़े तमाम लोगों ने हिस्सा लिया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
अटल जी की कई यादें कीं साझा

अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह ने अटल जी की कई यादें साझा कीं, उन्हें गजब का नेता बताया। उन्होंने अटल जी को कालजई नेता बताते हुए कहा की अब कोई दूसरा अटल होना मुश्किल है, जिसका न पक्ष न विपक्ष में दुश्मन न हो, ऐसा नेता होना कितना मुश्किल है। आरएसएस जिला प्रमुख सौम्य अग्रवाल ने अटल जी से जुड़ी तमाम बातें साझा करते हुए कहा की अटल जी बिलकुल बाल स्वभाव के थे।
हर निर्णय ऐतिहासिक

कार्यक्रम संयोजिका अंजली मिश्रा ने अटल जी की कई कविताओं को दोहराते हुए कहा की अटल जी के सब थे और अटल जी सबके थे। क्या पक्ष, क्या विपक्ष। मेरे परिवार के जुड़े थे, लेकिन उनके लिए देश सबसे पहले था। अटल जी के कार्यों को भाजपा आगे बढ़ा रही है। अटल जी का कार्यकाल भले छोटा रहा हो, लेकिन अटल जी के हर निर्णय ऐतिहासिक हो गए। चाहे पोखरण परमाणु परीक्षण हो या स्वर्ण चतुर्भुज योजना हो। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो, अटल जी की यादें इनमें जुड़ी हुई हैं।
भजन संध्या का आयोजन



