सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में मंगलवार को 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर अमर शहीदों को नमन किया।स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने ध्वजारोहण करके किया । इसके बाद प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने महाविद्यालय के ए एन ओ लेफ्टिनेंट(डॉ) की अगुवाई में एन सी सी कैडेटों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को दिए सलामी गॉर्ड का निरीक्षण किया।



