सद्भावना आवाज़
श्रावस्ती
श्रावस्ती के जमुनहा बहराइच मार्ग के हरिहरपुर गांव के पास उस वक्त बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। जब जबरदस्त हादसे में दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए।वहीं इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भिजवाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा। वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग के हरिहरपुर गांव के पास में दो बाइक सवार काफी स्पीड से आमने-सामने टकरा गए। वहीं इस हादसे में पल्सर बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हेलमेट ने बचा ली चालक की जान


