सद्भावना आवाज़
गोंडा
इन केंद्रों से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं को ले सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि दीपावली तक इस विशेष अभियान को चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद वासियों को सहूलियत प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाने के साथ ही हेल्पलाइन नम्बर (05262-230125) भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सेवा सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके लोग अपने निकट में स्थापित ‘नेकी की दीवार’ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/mahadev-app-bjp-cornered-baghel-by-releasing-video-congress-called-it-a-conspiracy/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/a-large-number-of-devotees-take-a-dip-of-faith-in-the-month-of-kartik/
वहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से सम्पर्क कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर गोंडा जिला प्रशासन ने दीपावली पर गरीबों और वंचितों को खुशी देने के इरादे से रविवार को एक विशेष अभियान हर घर नेकी की दीवार की शुरुआत की। लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक गरीबों और वंचितों के लिए कार्य कर रही योगी आदित्यनाथ की सरकार की पहल पर गोंडा जिला प्रशासन की ओर से वहां हर घर नेकी की दीवार नाम से विशेष अभियान शुरू किया गया है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/mahadev-app-bjp-cornered-baghel-by-releasing-video-congress-called-it-a-conspiracy/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/a-large-number-of-devotees-take-a-dip-of-faith-in-the-month-of-kartik/
गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने रविवार को जिले में इस अनूठी पहल की शुरुआत की। ‘हर घर नेकी की दीवार’ नाम से शुरू इस विशेष अभियान के तहत लोगों के घरों की अनुपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की पहल की गयी है। नगर पालिका परिषद, करनैलगंज से रविवार को इसकी शुरुआत की गयी। नेहा शर्मा के हवाले से जारी बयान में कहा गया, ‘‘दीपावली पर हम सभी अपने-अपने घरों की सफाई करते हैं।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/mahadev-app-bjp-cornered-baghel-by-releasing-video-congress-called-it-a-conspiracy/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/a-large-number-of-devotees-take-a-dip-of-faith-in-the-month-of-kartik/
इस दौरान तमाम ऐसे सामान भी निकलते हैं जिनका अब इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इनमें, पुराने कपड़े, पुराने कंबल, जूते, बच्चों के खिलौने, पुराने बर्तन जैसे कई अन्य निष्प्रयोज्य वस्तुएं हो सकती हैं। इन्हें जनपदवासी फेंकने के बजाए अपने करीब की नगर पालिका, नगर पंचायत या ग्राम पंचायत में बनी नेकी की दीवार में दान कर दें, ताकि किसी गरीब और वंचित को इसका लाभ मिल सके और उसके जीवन में इस त्योहार पर रोशनी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तर्गत जनपद की सभी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत तक में विशेष केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/mahadev-app-bjp-cornered-baghel-by-releasing-video-congress-called-it-a-conspiracy/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/a-large-number-of-devotees-take-a-dip-of-faith-in-the-month-of-kartik/
इन्हें नेकी की दीवार नाम दिया गया। इन केंद्रों पर आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने घरों की निष्प्रयोज्य वस्तुएं दे सकेंगे। उनके द्वारा दी गई वस्तुओं का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इन केंद्रों से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं को ले सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि दीपावली तक इस विशेष अभियान को चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद वासियों को सहूलियत प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाने के साथ ही हेल्पलाइन नम्बर (05262-230125) भी जारी किया गया है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/mahadev-app-bjp-cornered-baghel-by-releasing-video-congress-called-it-a-conspiracy/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/a-large-number-of-devotees-take-a-dip-of-faith-in-the-month-of-kartik/
उन्होंने बताया कि यह सेवा सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके लोग अपने निकट में स्थापित ‘नेकी की दीवार’ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से सम्पर्क कर सकेंगे। बयान के अनुसार इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और जनपद वासियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी योजना है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/mahadev-app-bjp-cornered-baghel-by-releasing-video-congress-called-it-a-conspiracy/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/a-large-number-of-devotees-take-a-dip-of-faith-in-the-month-of-kartik/
Follow for more updates…