अयोध्या। जयपुरिया स्कूल, अयोध्या के निदेशक विशाल गुप्ता को भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ की आम सभा में उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय रविवार को नई दिल्ली में आयोजित संघ की बैठक में लिया गया। इस दौरान डॉ. राकेश मिश्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, जिन्होंने विशाल गुप्ता को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।विशाल गुप्ता, अयोध्या के प्रतिष्ठित व्यापारी और स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र हैं। खेल जगत में उनकी सक्रिय भूमिका और योगदान को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया में विशाल गुप्ता ने कहा,
“यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पूरी निष्ठा के साथ एमेच्योर बॉक्सिंग को गांव-गांव तक पहुंचाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं दिलाने के लिए कार्य करूंगा। प्रयास रहेगा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक अवसर मिलें।”विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात बताते हुए विश्वास जताया कि विशाल गुप्ता अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएंगे।विशाल गुप्ता के उपाध्यक्ष बनने पर बीजेपी महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, शक्ति सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, संजय शुक्ला, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, सतीश नंदराज, और जयपुरिया स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।