सद्भावना आवाज़
बहराइच।
बहराइच की कैसरगंज लोकसभा के पयागपुर में भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। कहा कि आपके वोट से राम मंदिर बना है। इसके बनने से दो तरह के लोगों को तकलीफ है।एक वो जो राम द्रोही हैं और दूसरा जो पाकिस्तानी है। उन्होंने कहा कि गौ मांस खाने वालों को जिताया तो पाप होगा। ऐसा पाप नहीं करना है। मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। बहराइच वो पावन धरती है, जहां पर महाराजा सुहेलदेव ने सोमनाथ के गुनाहगार सलार मसूद को जहन्नुम पहुंचाया था।कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग सरकार में आने पर आप लोगों पर वरासत टैक्स लगाना चाहते हैं।
आरक्षण देकर दलितों-पिछड़ों का हक मारने की साजिश
आपकी आधी संपत्ति को लेकर उसका बंदरबांट करना चाहते हैं। इनका कहना है की ये सत्ता में आए तो हालांकि इन्हें आना नहीं है। ये मुसलमानों को उनकी रुचि का भोजन करने की छूट देंगे। मैं पूछना चाहता हूं की क्या मुसलमान कुछ अलग खाता है जो हिंदू खाता है। दाल रोटी फल सब्जी वही तो खाते होंगे। लेकिन हिंदू गौ मांस नहीं खाता। क्या आप लोग गौ माता को कटने देंगे। अगर ये गौमांस खाने वाले सत्ता में आए तो आपको पाप पड़ेगा। ये लोग मुसलमानों को आरक्षण देकर दलितों-पिछड़ों का हक मारने की साजिश कर रहें हैं।उन्होंने कहा कि करण भूषण तो पक्के राम भक्त हैं। खानदानी राम भक्त है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/mp-brij-bhushan-singh-said-dont-worry-the-ticket-will-come-i-am-a-normal-worker-let-me-live/
पांच सौ साल के इंतजार के बाद बना भव्य राम मंदिर
इनको आशीर्वाद देने पयागपुर के महाराजा भी आए हैं। जिन्होंने जमीन दान दी और हमने महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बना दिया। उन्होंने कहा कि आज लोग कह रहें हैं कि जो काम अयोध्या में हुआ वो पूरे विश्व में कहीं नहीं हो सकता।पांच सौ साल के इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर बना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा के लोग कहते कि कभी राम मंदिर नहीं बन सकता। ये लोग कारसेवकों पर गोली चलवाते थे। कहते थे की परिंदा पर नहीं मार सकता। कांग्रेस के लोग राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। ऐसे लोगों को सत्ता में नहीं आने देना है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/mp-brij-bhushan-singh-said-dont-worry-the-ticket-will-come-i-am-a-normal-worker-let-me-live/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/mp-brij-bhushan-singh-said-dont-worry-the-ticket-will-come-i-am-a-normal-worker-let-me-live/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube