अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद सीएम ने रामलला के दर्शन, आरती और परिक्रमा की। सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी जानी। इसके बाद टेढ़ी बाजार के पार्किंग और व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्वी व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में लोअर ग्राउंड की दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे सम्पार 111बी के एप्रोच रोड को लेकर सवाल किया, कहा, ”जाम तो नहीं लगेगा।”
ए .डी.ए वीसी विशाल सिंह ने बताया कि चौराहा बड़ा बनाने की योजना पहले बना ली गई है। सीएम मणिराम दास छावनी पहुंचे है, जहां राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास से मुलाकात की। बता दें नृत्य गोपालदास लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।इससे पहले सीएम रामजन्म भूमि परिसर से पैदल ही जन्मभूमि पथ पहुंचे। जहां जन्मभूमि पथ पर लगाए गए मार्ग के डिस्प्ले का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों से मार्ग में लगाए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता और आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। सीएम का साल 2023 में अयोध्या में पहला दौरा है। इससे पहले 27 नवंबर 2022 को यहां आए थे।
अशर्फी भवन में सीएम ने निर्मित श्री राम क्रतु स्तम्भ एवं श्री रामलला भवन के लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से पहले यहां राम कोट के निर्माण का भव्य कार्यक्रम हुआ है। कलयुग में नाम का केवल महत्व है। भगवान का नाम लिखने से उसका 100 गुना अधिक पुण्य मिलता है, लेकिन इस श्रीराम क्रतु स्तम्भ 28 कोटि नाम संरक्षित किया गया है। जो अनंत काल तक स्मरणीय रहेगा।श्री रामलला भवन को लेकर सीएम ने कहा, ”राम मंदिर निर्माण से पहले यहां भव्य भवन का निर्माण कर दिया गया है, जो अद्भुत है। यह पहल सभी को करना चाहिए। ताकि कोई भी श्रद्धालु अयोध्या आए, तो उसे अयोध्या के अनुरूप सुविधाएं मिले। जो यहां रुक कर प्रभु का नाम स्मरण करना चाहे, यह फिर साधना करना चाहे तो ऐसी सुविधा राम नगरी में से मिल सके।”
सीएम ने बिजली व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि मैं चाहूंगा कि बिजली के खर्चे को कम करने के लिए सोलर पैनल का लगाकर सोलर पैनल रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग करना चाहिए। सोलर पैनल लगाकर जितनी बिजली खर्च करेंगे। उतनी बिजली कनेक्शन के कटौती हो जाएगी। इसके अलावा यदि आपके पास सर प्लस बिजली उत्पादन होगा तो उसे सरकार लेगी, उसका दाम भी सरकार आपको देंगी।इसके लिए हम लोगों ने आश्रम और घरों के लिए नेट मीटरी की व्यवस्था की है। जो कॉमर्शियल स्थल है। वहां पर नेट विलिंग की व्यवस्था की है। यदि लोग इस सुविधा का लाभ समय से ले लेंगे तो अयोध्या को सोलर सिटी में विकसित किया जा सकेगा। क्योंकि अयोध्या सूर्यवंश की राजधानी है। इसी के साथ पीएम मोदी का सपना भी साकार होगा।
सीएम ने कहा कि अयोध्या में सड़कों की गति को तेज गति से आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। फोर लेन की कनेक्टिविटी चारों तरफ से किया जा रहा है। नया घाट से लेकर राम जन्मभूमि होते हुए लखनऊ मार्ग तक और लखनऊ मार्ग से टेढ़ी बाजार होते हुए फोर लेन की कनेक्टिविटी दी जा रही है। राम जन्मभूमि से भक्ति पथ का निर्माण हो रहा है। इतना ही नहीं सुग्रीव किला के बगल से फोर लेन का निर्माण कार्य किया जा रहा हैअयोध्या आने वाले दिनों में विश्व की सुंदरतम नगरी के रूप में हो स्थापित हो, यही प्रधानमंत्री की इच्छा है, उसी के अनुरूप प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर पंच कोसी परिक्रमा, चौदह कोसी परिक्रमा और 84 कोसी परिक्रमा का निर्माण कार्य कराया जाएगा। संतों और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को देखते हुए कई योजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद अयोध्या एक भव्य और सुंदर नगरी बनकर उभरेंगी।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने 18 मार्च को काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई थी। आज अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। रामलला दर्शन के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सीएम योगी को स्मृति चिह्न दिया।
सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां चंपत राय ने सीएम को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने निर्माण में लगे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। सीएम ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। गौरतलब है कि मंदिर का 70 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
सीएम योगी ने रामजन्म भूमि परिसर से पैदल ही जन्मभूमि पथ पहुंचे। जहां जन्मभूमि पथ पर लगाए गए मार्ग के डिस्प्ले का जायजा लिया। जिसके बाद अधिकारियों से मार्ग में लगाए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता और आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। जन्मभूमि पथ पर यात्री सुविधाओं के बारे में कार्य दाई संस्था के अधिकारियों से हाल जाना। इसके बाद सीएम योगी ने टेढ़ी बाजार में बन रहे मल्टी लेवल पार्किंग और मल्टीप्लेक्स,काम्प्लैक्स और रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद उदय चौराहे पर बन रहे निर्माणाधीन ओवरब्रिज का भी जायजा लिया।