Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को जारी ध्वस्तीकरण नोटिस के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन कर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उत्तरौला विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हसीब खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया और सरकार से नोटिस वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। ‘यह शिक्षा…

Read More

लखनऊ। राजधानी के लालबाग स्थित नए विधायक निवास में उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े नेता और पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी संदिग्ध परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना लालबाग स्थित नए विधायक निवास में हुई। नानकदीन भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर पड़े। तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा…

Read More

बलरामपुर। सदर तहसील में प्रशासनिक अधिकारियों और लेखपालों के बीच बढ़ा विवाद अब सीधे आम जनता की सेवाओं पर असर डालने लगा है। एसडीएम और लेखपाल संघ के बीच हुई कथित कहासुनी के बाद मंगलवार से लेखपालों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसके चलते किसान रजिस्ट्री, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन, भूमि संबंधी रिपोर्ट और अन्य राजस्व कार्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।मंगलवार सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सदर तहसील इकाई के बैनर तले बड़ी संख्या में लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने एसडीएम से सार्वजनिक माफी की…

Read More

बलरामपुर। धान की रोपाई पूरी होने के बाद अब बारिश का इंतजार किसानों की सबसे बड़ी चिंता बन गया है। जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण खेतों का पानी तेजी से सूख रहा है। कई स्थानों पर मिट्टी में दरारें पड़ने लगी हैं, जबकि धान की पत्तियां पीली पड़ने से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो धान की शुरुआती बढ़वार प्रभावित होने के साथ उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।इस वर्ष जिले में करीब 1.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की गई है। शुरुआती मानसून ने…

Read More

बलरामपुर। मंगलवार सुबह हरहटा मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फैज़ान पब्लिक स्कूल/ताहिरा गर्ल्स इंटर कॉलेज, जरवा रोड तुलसीपुर की स्कूल बस कीचड़ में धंस गई। बस में करीब 30-31 स्कूली बच्चे सवार थे। स्कूल पहुंचने की जल्दी में निकली बस कुछ ही दूरी पर दलदल बनी सड़क में फंस गई और आगे बढ़ना मुश्किल हो गया।चालक ने काफी देर तक बस निकालने का प्रयास किया, लेकिन सड़क इतनी खराब थी कि बस एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सकी। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। 30 बच्चों से भरी बस को दो…

Read More

बलरामपुर। सेंट जेवियर्स डिज़्नी वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को किंडरगार्टन (प्री-नर्सरी से यूकेजी) के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ब्लू डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नीले रंग के महत्व से परिचित कराना और खेल-खेल में सीखने की अवधारणा को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर विद्यालय परिसर को नीले रंग के गुब्बारों, समुद्री जीवों की आकर्षक आकृतियों और विभिन्न सजावटी सामग्री से सजाया गया। पूरा परिसर नीले रंग की छटा से सराबोर नजर आया। सभी बच्चे नीले रंग की वेशभूषा पहनकर विद्यालय पहुंचे और अपने साथ नीले रंग की विभिन्न वस्तुएं भी लेकर आए, जिससे कार्यक्रम…

Read More

बलरामपुर। जिले के आश्रम पद्धति विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। अब निजी स्कूलों की तर्ज पर इन सभी आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अलग-अलग हाउस में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही पूरे शैक्षणिक सत्र के लिए ईयर-लॉन्ग एकेडमिक कैलेंडर भी तैयार किया गया है, जिसके अनुसार पूरे वर्ष शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों का संचालन होगा।नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न हाउस में बांटकर उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का…

Read More

बलरामपुर। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नवस्थापित परिसर में शनिवार को पहली बार प्री-पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर रहा, जब परिसर में पीएचडी शोधार्थियों के लिए कोर्सवर्क परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित हुई। पंजीकृत 147 शोधार्थियों में से 145 ने परीक्षा दी, जबकि दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 147 में 145 शोधार्थियों ने दी परीक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा का आयोजन सभी शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी मानकों के अनुरूप किया गया। सभी परीक्षा कक्षों में पहले से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे शोधार्थियों को…

Read More

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में इस वर्ष सावन झूलनोत्सव पहले से अधिक भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से पहली बार रामलला की पालकी यात्रा मणिपर्वत मेले तक निकालने की तैयारी की जा रही है। यदि यह प्रस्ताव अंतिम रूप लेता है, तो यह राम मंदिर के इतिहास में पहली ऐसी यात्रा होगी।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने झूलनोत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 अगस्त से शुरू होने वाले इस 13 दिवसीय उत्सव में रामलला और उनके चारों भाई रजत (चांदी) के हिंडोले पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। भक्त करीब 20 फीट की…

Read More

लखनऊ। नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया। नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदेशभर से पहुंचे अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास तक पहुंच गए और घेराव का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।करीब 30 मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया और बसों से इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शनकारी लगातार “योगी बाबा न्याय करो” के नारे लगाते रहे। सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, बोले- हमारा हक कब मिलेगा?…

Read More