बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को आबकारी विभाग और 9वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने थाना हरैया क्षेत्र में दबिश देकर 26 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। आबकारी आयुक्त के निर्देश और उप आबकारी आयुक्त देवीपाटन प्रभार गोंडा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी बलरामपुर के निर्देशन में आबकारी सर्किल-1 सदर की टीम ने नेपाल सीमा के नजदीक मढ़ीपुर चौधरीडीह क्षेत्र के महादेव बाकी में एसएसबी के जवानों के साथ संयुक्त छापेमारी…
Author: सद्भावना आवाज़
लखनऊ । 81 दिवसीय गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध गविष्ठी यात्रा के समापन के बाद गौ संरक्षण आंदोलन ने नए चरण में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित “गौ गर्जना अक्षौहिणी संकल्प सभा” में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आंदोलन की आगामी रणनीति का ऐलान किया।सभा में शंकराचार्य ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग दोहराते हुए कहा कि गौ संरक्षण को लेकर अब अभियान को देश के हर गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं।शंकराचार्य ने घोषणा की कि 17…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जल्द ही एक नई पहचान मिलने जा रही है। गोमती नगर स्थित सहारा शहर क्षेत्र में कमल (लोटस) के आकार से प्रेरित अत्याधुनिक विधानसभा परिसर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। करीब 200 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस हाईटेक विधायी परिसर में विधानसभा, विधान परिषद और संयुक्त सत्र के लिए अलग-अलग भवन बनाए जाएंगे।प्रस्ताव के अनुसार, निर्माण कार्य अगले वर्ष शुरू होने की संभावना है। नया विधानसभा परिसर मौजूदा विधानसभा भवन की जगह नहीं लेगा, बल्कि भविष्य की प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए एक नए केंद्र के रूप में विकसित…
बलरामपुर। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राइमरी विंग में शुक्रवार को ब्लू डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नीले रंग की दुनिया को गतिविधियों के माध्यम से समझा और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नीले रंग के महत्व, प्रकृति में उसकी मौजूदगी और उससे जुड़े सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी देना रहा। विद्यालय परिसर को नीले रंग की सजावट से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय निदेशिका सुजाता आनंद, इशिका सुयश आनंद, प्रधानाचार्य डॉ. बी. कृष्ण मोहन और कार्यक्रम…
बलरामपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कला का प्रदर्शन करते हुए हाथों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक मेहंदी डिजाइन उकेरे। प्रतियोगिता में छात्राओं का उत्साह देखते ही बना।विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का आयोजन कंचन श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल कृष्ण मोहन और डायरेक्टर सुयश आनंद ने आयोजन को लेकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक, आधुनिक और कलात्मक डिजाइनों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। किसी…
बलरामपुर। बारात की भीड़ का फायदा उठाकर घर में चोरी करने वाले गिरोह का कोतवाली नगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में सुनार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी धर्मराज तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 12-13 मई की रात चोर उनके घर में घुस गए थे। उस समय गांव में बारात होने के कारण…
बलरामपुर। महारानी लाल कुंवरि पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर अनुशासन व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन और मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह की अध्यक्षता में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज परिसर की व्यवस्था, नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं की सुविधा और अनुशासन बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में 27 जुलाई से शुरू होने वाले प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के इंडक्शन कार्यक्रम और नियमित शिक्षण कार्य को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने तय किया…
बलरामपुर। ऑनलाइन भुगतान में हुई एक छोटी सी चूक से युवक के खाते से 40 हजार रुपये दूसरे खाते में पहुंच गए। लेकिन समय रहते की गई शिकायत और पुलिस की सक्रियता से युवक को अपनी रकम वापस मिल गई। सादुल्लानगर थाना पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क ने कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के रंकी बदलपुर निवासी सरवर खान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि 7 अक्टूबर 2025 को वह अपने दोस्त को फोनपे के माध्यम से 40 हजार रुपये भेज रहे थे। इसी दौरान गलती…
बलरामपुर। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को देश की प्रतिष्ठित संस्था भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू), नई दिल्ली की सदस्यता मिल गई है। इस सदस्यता के साथ ही विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ देशभर के विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहयोग का रास्ता भी खुल गया है।एआईयू की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल ने कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह को भेजे पत्र में बताया कि विश्वविद्यालय के आवेदन पर विचार के बाद 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी सदस्यता मंजूर कर दी गई है। साथ ही विश्वविद्यालय को एआईयू के…
बलरामपुर। थाना महराजगंज तराई में तैनात उपनिरीक्षक बदरुद्दीन खां को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर शुक्रवार को पुलिस विभाग में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह ने उन्हें रैंक प्रतीक (स्टार) लगाकर पदोन्नति की बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान होती है। यह केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और विश्वास में भी बढ़ोतरी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को…