बलरामपुर। जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए बुधवार से विशेष निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। राष्ट्रीय पशुधन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले अभियान में जिले के करीब 1.97 लाख गोवंश और महिषवंशीय पशुओं को टीके लगाए जाएंगे।अभियान का शुभारंभ तहसील तुलसीपुर से किया गया। देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खुरपका-मुंहपका पशुओं में तेजी से फैलने वाली…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में ऑडिटोरियम, स्टेडियम, गेस्ट हाउस समेत कई नई परियोजनाओं के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति जताते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है।कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने 21 जुलाई को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर विश्वविद्यालय के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय…
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों बलरामपुर, तुलसीपुर, गैसड़ी और उतरौला में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत : पल्टूराम बलरामपुर विधानसभा का सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का…
बलरामपुर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला और गैण्डास बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अस्पतालों में 22 अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। वहीं अस्पतालों में साफ-सफाई, जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में भी खामियां मिलीं। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।सीएचसी उतरौला में निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच की गई, जिसमें नौ अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित…
बलरामपुर। गुप्त नवरात्र की महाअष्टमी पर बुधवार को सिद्धपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। बलरामपुर सहित आसपास के जिलों और पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालु हाथों में चुनरी, नारियल, फूल और प्रसाद लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भक्तों ने…
बलरामपुर। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली कटौती, पेपर लीक और किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपा गया।प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामसागर अकेला समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पेपर लीक मुक्त हो प्रदेश हमारा”, “बिजली…
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन का जायजा लिया। परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में…
गोंडा। गोंडा और लखनऊ को जोड़ने वाला घाघरा संजय सेतु 53 दिन बाद आज सोमवार सुबह से ही छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। मरम्मत कार्य के चलते यह पुल 16 अप्रैल से बंद था, जिससे गोंडा और लखनऊ के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा था।हालांकि, पुल पर अभी भी बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक जारी है। मरम्मत के बाद पुल पर नई बायरिंग लगाई गई है, और अधिकारियों का मानना है कि अचानक अधिक भार देना उचित नहीं है। 53 दिन बाद पुल के शुरू होने की जानकारी मिलते ही पीपा पुल के माध्यम से जाने…
बलरामपुर । पुलिस ने महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सुदर्शनजोत गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, 2 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त सैंट्रो कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में महराजगंज तराई पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस सफलता को हासिल किया। सुदर्शनजोत निवासी सुमित सिंह ने 23 मई 2026 को महराजगंज तराई थाने में…
बलरामपुर। उतरौला क्षेत्र के बभनी बुजुर्ग (अहिरौला) गांव में धनराज मौर्य की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता और अधिकारियों के दौरे के बावजूद गांव में न्याय की मांग को लेकर जनभावनाएं उफान पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा धनराज मौर्य को न्याय दिलाना और दोषियों को कठोर दंड दिलाना है। शनिवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और विधायक राम प्रताप वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान प्रशासन ने मृतक की मां को तीन लाख रुपये की…