बलरामपुर। तहसील तुलसीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में इस बार जमीन विवादों के मामलों पर प्रशासन का विशेष फोकस देखने को मिला। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने साफ निर्देश दिए कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच और निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का समयबद्ध समाधान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और…
Author: सद्भावना आवाज़
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित नरही इलाके में लगभग 90 वर्ष पुराने विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल पर ताला लगने के बाद सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। शनिवार को विद्यालय के बाहर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रदर्शन कर स्कूल को बचाने की मांग उठाई। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनकी पढ़ाई और भविष्य को बचाया जाए।विद्यालय प्रबंधन का आरोप है कि भूमि विवाद के चलते स्कूल को अचानक बंद करा दिया गया। 4 जून को पुलिस की मौजूदगी में स्कूल भवन पर ताला लगा दिया गया, जबकि प्रबंधन…
बहराइच । चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के पुल पर करीब 6 फीट लंबा घड़ियाल पहुंच गया। वह करीब 30 मिनट तक वहां बैठा रहा। करीब आधे घंटे बाद वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू किया।वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नदी के कई हिस्सों में पानी का स्तर काफी कम हो गया है। जलस्तर कम होने की वजह से घड़ियाल भटक गया। भटक कर वह सूखे नदी तल के रास्ते चलते हुए बैराज के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया।रविवार सुबह करीब 5 बजे बैराज पुल कर्मचारी ने घड़ियाल को देखा और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर…
गोंडा। लंबे समय से अव्यवस्थाओं और खराब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा में रहे मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अब व्यवस्थाएं पटरी पर लाने का दावा किया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं देने के लिए कई स्तर पर सुधार कार्य कराए गए हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि पीआईसीयू में लगे सभी पांचों वेंटिलेटर अब पूरी तरह चालू कर दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) बीना सिंह ने बताया कि पिछले दिनों वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद तकनीकी…
बलरामपुर। भीषण गर्मी के कारण बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। तुलसीपुर के एसडीओ विद्युत रामसेवक गुप्ता ने आमजन से संयमित और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से बिजली का उपयोग करने का आग्रह किया है।एसडीओ रामसेवक गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की खपत में सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ी हुई मांग के चलते विद्युत लाइनों, वितरण ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। गर्मी में 25%…
बहराइच । बुधवार की दोपहर खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर महिला को छोड़कर तेंदुआ पास के पेड़ पर चढ़ गया। घायल महिला को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।। यह पूरा मामला मोतीपुर वन रेंज क्षेत्र का है।दलजीतपुरवा के मजरा पंडित पुरवा निवासी रामावती अपने पति के साथ गन्ने…
गोंडा । गन्ना सिंचाई के दौरान मारपीट में घायल किसान की मौत हो गई। रविवार रात को गन्ना सिचाई को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने किसान को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलूहान अवस्था में पुल के नीचे छोड़कर फरार हो गए।जिसके बाद मजदूरी से लौट रहे बेटे ने पिता को गंभीर हालत में पुल के नीचे पड़ा पाया। जिसके बाद तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सोमवार को हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है।सालपुर सेमरा गांव में बाल…
लखनऊ। LU के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने MBA इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। सत्र 2026-27 में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।दो वर्षीय इस PG पाठ्यक्रम की पढ़ाई चार सेमेस्टरों में होगी। इसमें कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। कोर्स को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम में कुल 80 क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं, जबकि फीस 81,080 रुपए प्रति सेमेस्टर तय की गई है।प्रवेश के लिए बीफार्मा, बीटेक (केमिकल इंजीनियरिंग), बायोटेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग,…
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में मंगलवार को गरवेयर हाई-टेक फिल्म्स के अधिकृत वितरक आहा सेल्स की ओर से एनुअल बिजनेस मीट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नए बिजनेस आइडिया के लिए प्रेरित करना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भर बनाना रहा। बिजनेस मीट में बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों, डीलर्स और व्यापार से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।आयोजक मधुलिका बरनवाल ने बताया कि साल 2018 से उनका स्टार्टअप पूरे उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑटो फिल्म्स के इस बिजनेस को…
बलरामपुर। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को डीएम विपिन कुमार जैन के साथ निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय एवं रिंग रोड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी फिनिशिंग कार्य जल्द पूरा कर लोकार्पण की तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी फिनिशिंग कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरे किए जाएं।निरीक्षण के दौरान स्टाफ आवास, फैकल्टी आवास, लाइब्रेरी…