Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल दी। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।गर्मी का असर शहर के मुख्य बाजारों में साफ दिखाई दिया। सामान्य दिनों में जहां दोपहर तक बाजारों में चहल-पहल रहती है, वहीं मंगलवार को कई दुकानें सूनी नजर आईं। तेज धूप और लू के कारण लोग घरों में ही रहना…

Read More

बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर चल रहे कथित ‘सुविधा शुल्क’ के खेल का खुलासा उस समय हुआ, जब एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मोहनलाल जायसवाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं शासन को भेजी गई रिपोर्ट में सख्त कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। “फाइल आगे बढ़ानी है तो पैसे दो” सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति…

Read More

बलरामपुर । विकास कुमार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद, मारपीट, कब्जा और अन्य राजस्व संबंधी मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।एसपी ने गूगल मीट के माध्यम से थाना प्रभारियों से सीधे संवाद कर लंबित मामलों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, प्रभावी और विधिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।जनसुनवाई के दौरान सामने आए…

Read More

बलरामपुर। जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। कार्यक्रम में जिले की सभी ब्लॉक चिकित्सा इकाइयों से जुड़े स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। कार्यशाला के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि जिले का कोई भी बच्चा और…

Read More

बलरामपुर । नगर कोतवाली क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में गर्भवती महिला सहित दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा हुआ।जानकारी के अनुसार, अचलापुर निवासी रोहित पुत्र पारसनाथ अपनी गर्भवती पत्नी के साथ अस्पताल जा रहे थे। तभी पंजाब नेशनल बैंक के सामने बस्ती डिपो की यूपी परिवहन निगम की बस (संख्या UP 78 KN 1683) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपति सड़क पर गिरकर घायल…

Read More

बलरामपुर। ग्राम पंचायतों में कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए जाने के सरकार के फैसले से ग्राम प्रधानों में खुशी का माहौल है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संघ के बैनर तले सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में प्रधानों ने सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पंचायतों और ग्रामीण विकास के हित में बताया। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष गुलजारीलाल शुक्ला ने कहा कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है और इसका सीधा लाभ ग्राम पंचायतों को मिलेगा। संगठन के महासचिव विजय तिवारी ने कहा कि ग्राम प्रधान ग्रामीणों से सीधे जुड़े होते…

Read More

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने बीटेक तीसरे वर्ष के छठे सेमेस्टर की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद परीक्षा रद कर दी है। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा निरस्त करने पर फैसला लिया गया। अब निरस्त की गई 5 जून को होगी।जानकारी के मुताबिक गुरुवार को परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले नोएडा के एक कॉलेज की आईडी से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर उसे वायरल किए जाने की शिकायत सामने आई थी। इस मामले में नोएडा साइबर सेल में शिकायत…

Read More

गोंडा। जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने का अभियान लगातार जारी है इसी क्रम में आज सोमवार को गिर्द गोंडा के मेवतियान मोहल्ले में सरकारी तालाब की लगभग तीन बिस्वा जमीन को बुलडोजर के माध्यम से अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।इस जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी। अवैध कब्जेदारों ने तालाब की इस जमीन को अपने नाम करवा लिया था और प्लाटिंग के लिए बड़े-बड़े पिलर लगा रखे थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था, लेकिन कब्जा करने वाले मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद सभासद आफताब तन्हा ने…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की तेरहवीं सोमवार को लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर संपन्न हुई। श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद गमगीन बना रहा और परिवार के सदस्यों की आंखें बार-बार नम होती दिखाई दीं।तेरहवीं संस्कार के दौरान उस समय भावुक माहौल बन गया, जब प्रसाद वितरण के दौरान मौजूद समर्थकों ने ‘प्रतीक भैया अमर रहें’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह…

Read More

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड लागू किए जाने के विरोध में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन नियमों के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रहा है, जिससे समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्र भवन चौराहे पर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान छात्रों ने सड़क पर लेटकर ड्रेस कोड का विरोध किया है। सड़क पर लेटकर जताया विरोध इसके बाद पुलिस उन्हें उठाकर ले गई।छात्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की तरफ से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय…

Read More